साहित्य-साधिका • कवयित्री • लेखिका

Madhu Prasad

एम.ए. (अंग्रेज़ी), एम.एड. श्रीमती मधु प्रसाद ने केंद्रीय विद्यालय, अहमदाबाद कैंट में अंग्रेज़ी की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका के रूप में तीन दशकों से अधिक समय तक अध्यापन किया और 2016 में सेवानिवृत्त हुईं। चार दशकों से अधिक समय से साहित्य-सृजन में सक्रिय हैं। उनकी 11 पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें नौ काव्य-संग्रह, एक गद्य-संग्रह एवं एक संपादित कृति शामिल हैं। गीत, नवगीत, कविता, दोहा, हाइकु, कहानी, संस्मरण, साक्षात्कार एवं समीक्षा उनकी प्रमुख रचनात्मक विधाएँ हैं। उनकी रचनाएँ 50 से अधिक साझा संकलनों में प्रकाशित हुई हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन विशिष्ट सेवा सम्मान (2015) तथा हिंदी गौरव’ सम्मान, सिंगापुर (2020)* सहित अनेक सम्मान प्राप्त। स्वतंत्र लेखन एवं साहित्यिक आयोजनों में निरंतर सक्रिय।